नशे के खिलाफ बनाई मानव शृंखला विश्व रिकॉर्ड का किया गया दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान में इंदौर ने सोमवार को नया इतिहास रच दिया। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत 8,534 लोगों ने एक साथ मानव शृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा भी प्रस्तुत किया गया।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।
हजारों लोगों ने हाथों में हाथ डालकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी... इस मौके पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
यदि हर नागरिक इस अभियान से जुड़ेगा तो नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में एक साथ हजारों लोगों को नशे के दुष्परिणामों पर सामूहिक व्याख्यान देने के आधार पर भी एक अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दावा पेश किया गया है।
इंदौर पुलिस का कहना है कि ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान स्कूलों, कॉलेजों, बस्तियों और सामाजिक संस्थाओं तक लगातार पहुंचकर जनजागरूकता का संदेश दे रहा है। यह आयोजन उसी अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!