खबर
Top News

कैसी धमकी देकर गर्लफ्रेंड को कमरे पर बुलाया: फिर ऐसा क्या किया उसके साथ; किस तरह किया ब्लैकमेल, कहां हुई थी मुलाकात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
कैसी धमकी देकर गर्लफ्रेंड को कमरे पर बुलाया

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अशोका गार्डन इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या की धमकी देकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता निशातपुरा क्षेत्र की रहने वाली है और एक निजी कॉलेज से बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। उसकी मुलाकात जून 2025 में अपने भाई की शादी के दौरान आरोपी मोहम्मद आकिब खान से हुई थी। शादी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

कुछ समय बाद आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की। इसी बीच अगस्त में आरोपी ने वीडियो कॉल कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि वह आधे घंटे में उसके कमरे पर नहीं पहुंची तो वह जान दे देगा। युवक की इस हरकत से घबराकर पीड़िता उसके घर पहुंच गई।

आरोप है कि वहां आरोपी ने उसे डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।

लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने रविवार को अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 5 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 6 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 7 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 7 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 7 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 7 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!