कार में कैसे जल गई डॉक्टर की पत्नी: कई सवालों ने उठाया सिर; पिता ने क्या आरोप लगाया; पति की अलग-अलग कहानियों से गहराया संदेह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
सागर-गढ़ाकोटा रोड पर कार में जली मिली 38 वर्षीय सीमा कुर्मी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के पिता राधाचरण पटेल ने अपने दामाद डॉ. नीलेश कुर्मी पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना से पहले दामाद ने फोन पर अलग-अलग कहानियां सुनाईं, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है।
परिजनों के मुताबिक, रात करीब 4 बजे डॉ. नीलेश का फोन आया कि सीमा बेहोश है और बोल नहीं रही। कुछ देर बाद उसने बताया कि उसे हार्ट अटैक आया है और सागर अस्पताल ले जा रहे हैं। इसके बाद दोबारा कॉल कर कहा कि रास्ते में ट्रक ने कार को कट मार दिया। फिर तीसरी बार सूचना दी कि चनाटोरिया के पास कार में आग लग गई है। परिजनों का आरोप है कि हर बार अलग कहानी बताना पूरी घटना को संदिग्ध बनाता है।
मृतका के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि कुछ समय पहले ही आरोपी ने नई कार खरीदी थी, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चलती है, लेकिन घटना से पहले उसने खुद कहा था कि उसमें सीएनजी नहीं है। ऐसे में आग लगने और जलने की घटना पर सवाल उठ रहे हैं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होते थे।
पुलिस ने मामले में डॉ. नीलेश और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आगजनी में ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से कार के भीतर शव जला है और वाहन को सीमित नुकसान हुआ है, वह परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं।
घटना के दौरान कार में मौजूद तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि सीमा को नहीं बचाया जा सका—यह भी जांच का प्रमुख बिंदु है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा लिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि मौत जलने से हुई या पहले ही हो चुकी थी।
थाना प्रभारी के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है, जिसमें हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!