इंजीनियरिंग छात्र के पास आधा किलो अफीम कैसे: क्या करता है परिवार; किस कारण यह काम करने पर हुआ मजबूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 518 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है।
मूल रूप से नीमच का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गोविंद पाटीदार (20) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नीमच का रहने वाला है और इंदौर में रहकर एसजीएसआईटीएस कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
किताबों के बैग में छुपाकर लाया अफीम
डीसीपी आनंद कलादगी के अनुसार आरोपी अपने महंगे शौक और बढ़ते कर्ज के चलते अफीम की तस्करी में शामिल हो गया था। वह नीमच से किताबों के बैग में अफीम छुपाकर इंदौर लाया था और यहां बेचने की फिराक में था।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक जॉन्सन आइस फैक्ट्री के पास रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें अफीम बरामद हुई।
परिवार करता है अफीम की खेती
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके परिवार के लोग नीमच जिले में अफीम की खेती करते हैं। वहीं से वह अफीम लाकर इंदौर में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!