अचानक कैसे पलट गई कार: इस स्थान पर हुआ हादसा; शहर के पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा जिले में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार इंदौर के पांच लोग घायल हो गए। हादसे में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंधाना के पास हुआ हादसा
यह दुर्घटना पंधाना-कालंका रोड पर ग्राम बड़ौदा अहीर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कार चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी और पलट गई।
ग्रामीणों ने बचाई जान
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पलटी हुई कार को सीधा किया और अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से तीन गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शिवा बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे
पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सभी लोग इंदौर से शिवा बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों में विष्णु नामक युवक की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार कुछ लोग प्रॉपर्टी से जुड़े काम करते हैं।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की पहचान व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!