दो बच्चों के बाप ने कैसे तबाह कर दी जिंदगी: सच्चाई का खुलासा होने पर युवती ने उठा लिया ऐसा कदम; सुसाइड नोट में लिखी यह बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्यार के नाम पर धोखा करते हुए शादीशुदा दो बच्चों के बाप ने एक युवती की जिंदगी तबाह कर दी। खुद को कुंवारा बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उससे मिलना-जुलना किया। दो बच्चों के बाप होने का खुलासा होते ही युवती डिप्रेशन में चली गई। इतनी टूट गई कि कल रात घर पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले सुसाइड नोट में युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमी को बताया है।
वर्क फॉर्म होम कॉलिंग का काम
खजराना पुलिस के मुताबिक मृतिका नेहा पिता फूलसिंह (23) निवासी शिवबाग है। परिजनों ने बताया कि नेहा वर्क फॉर्म होम कॉलिंग का काम करती थी। सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान नेपाल के मानसिंह से हुई थी।
लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें
दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं। नेहा को मानसिंह ने खुद को कुंवारा बताकर प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा किया। सोमवार को मानसिंह नेहा से मिलने आया था। इसी दौरान उसने नेहा के नए मोबाइल में अपनी जी-मेल आईडी लॉगिन कर दी।
शादीशुदा होने और दो बच्चों का पिता होने के सबूत मिले
नेता ने घर पहुंचकर मोबाइल चेक करने पर मानसिंह के शादीशुदा होने और दो बच्चों का पिता होने के सबूत मिले। यह खुलासा होते ही दोनों के बीच विवाद हुआ। नेहा इस बारे में मानसिंह के परिवार को बताना चाहती थी, लेकिन उसकी बहन ने उसे समझाकर रोक दिया। परिजनों के मुताबिक उसके साथ हुए धोखे का खुलासा होते ही नेहा मानसिक रूप से टूट गई थी।
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
कल रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने परिवार से माफी मांगते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार मानसिंह को ठहराया है। सूचना मिलने पर खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट तथा मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
प्रेमजाल में फंसाकर बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी : परिजन
परिजनों का आरोप है कि शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बावजूद मानसिंह ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झूठा सपना दिखाया। जब सच्चाई सामने आई तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। परिजनों के अनुसार आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वर्तमान में पुणे में नौकरी करता है। उसी ने नेहा को भी काम दिलवाया था, जिसे वह घर से रहकर करती थी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!