खबर
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत: मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
डबरा के जंगीपुरा इलाके में बुधवार रात बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो मंजिला कच्चे मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के 5 सदस्य मलबे में दब गए।

तीन का चल रहा इलाज
इनमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज चल रहा है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। मकान का हिस्सा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर सभी पांचों को बाहर निकाला गया और डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले 2 साल के बेटे की मौत
हादसे में घायल 2 वर्षीय आदित्य रजक उर्फ गुन्नू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उसकी मां सीमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सीमा के पति जागेंद्र रजक (38) और उनकी बेटियां वैशाली (5) और रागनी (8) घायल हैं। तीनों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पड़ोसियों ने अस्पताल में इलाज पर उठाए सवाल
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के रिश्तेदार और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पड़ोसी वीरू रजक का कहना है कि सीमा को जब अस्पताल लाया गया था, तब उनकी सांसें चल रही थीं।

उनका आरोप है कि अगर समय पर बेहतर इलाज मिलता तो सीमा की जान बचाई जा सकती थी। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम नवकिरण कौर, एसडीओपी सौरभ कुमार और तहसीलदार नवीन भारद्वाज अस्पताल पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने मामले की जांच कराने और जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की बात भी कही।

15 साल से किराये के जर्जर मकान में रह रहा था परिवार
परिजनों के मुताबिक, जागेंद्र रजक पिछले कई साल से ग्वालियर की एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। वे रोज ट्रेन से डबरा से ग्वालियर आना-जाना करते थे। उनकी पत्नी सीमा घरों में झाड़ू-पोंछे का काम करती थीं।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार करीब 15 साल से इसी किराये के मकान में रह रहा था। मकान काफी पुराना और जर्जर बताया जा रहा है। लगातार बारिश के बीच इसकी छत ढहने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

हादसे के वक्त दो बेटियां दूसरे घर में थी
जागेंद्र के भाई राघवेंद्र रजक ने बताया कि दोनों भाइयों के परिवार आसपास ही रहते हैं। जागेंद्र की दो अन्य बेटियां नैंसी और गौरी हादसे के समय चाचा के घर पर थीं। इसी वजह से वे इस हादसे की चपेट में आने से बच गईं।

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस और प्रशासन घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 1 hour ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 1 hour ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 2 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 2 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 2 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 3 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 3 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 3 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 3 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!