रंजिश में घर और कार में लगाई थी आग, 3 धराए: सिल्वर पार्क कॉलोनी में आगजनी का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर पार्क कॉलोनी में घर और कार में आग लगाने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुराने विवाद के चलते तीन आरोपियों ने पेट्रोल डालकर कार और मकान के बाहर आग लगाई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार जब्त कर ली है।
एसीपी विजय नगर पराग सैनी के मुताबिक फरियादी सौरभ पाटोदिया (33) निवासी सिल्वर पार्क बाल्याखेड़ा ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की रात करीब 1 बजे घर के बाहर आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो कार में आग लगी थी, जो मकान की दीवार तक फैल गई थी। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई। आग लगने के दौरान तीन लोग भागते दिखाई दिए, जो एक लाल रंग की कार में सवार होकर फरार हो गए।
मामले में केस दर्ज कर घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें लाल रंग की टाटा नेक्सन कार की शिनाख्त कर पुलिस ने वाहन मालिक हर्षल गौड़ (46) निवासी नेताजी सुभाष मार्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सख्ती से पूछताछ में उसने अपने साथी कृष्ण दामके (23) और रोहित तंवर (24) निवासी राहुल गांधी नगर के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि फरियादी से पुराने विवाद के चलते बदला लेने के उद्देश्य से वारदात की गई।
लसूड़िया पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त लाल रंग की टाटा नेक्सन कार (एमपी 09 सी एक्स 2155) जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!