भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
नेशनल हाईवे-39 पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकि है। हादसा बस और बल्कर की जोरदार भिड़ंत के बाद हुआ। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
बदवार स्टैंड के पास हुआ हादसा
घटना बदवार स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रीवा से सीधी जा रही बघोर ट्रैवल्स की बस को पीछे से तेज रफ्तार बल्कर ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बल्कर सड़क पर ही पलट गया। वहीं, धक्का लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
बस में करीब 40 यात्री थे
हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आने की सूचना है।
पुलिस-प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बल्कर की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!