भीषण सड़क हादसा: रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
रक्षाबंधन की खुशियां मनाकर घर लौट रहा एक परिवार सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेटे को लेकर गांव से लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक करैया राय निवासी शिवराज (35) अपनी पत्नी धनकुबेर (32) और सात वर्षीय बेटे कल्ला के साथ बाइक से अशोकनगर लौट रहे थे। रक्षाबंधन के चलते परिवार गांव गया था।
परिजनों के अनुसार बच्चे का स्कूल मंगलवार से दोबारा शुरू होना था। इसी वजह से सोमवार को दंपती बेटे को लेकर अशोकनगर वापस लौट रहे थे। तौकली गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर जा गिरे बाइक सवार
दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि उन पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पति और बेटे की मौत से टूटा परिवार
हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। पति और बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। अस्पताल में धनकुबेर अपने पति के शव को देखकर बदहवास हो गई। रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहे परिवार के साथ हुए हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया।
अशोकनगर में फोटोग्राफी की दुकान चलाता था शिवराज
बताया गया है कि शिवराज अशोकनगर के अंबेडकर भवन के पास फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। त्योहार मनाने के लिए वह परिवार के साथ गांव गया था। स्कूल खुलने से एक दिन पहले परिवार वापस शहर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हुई दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!