भीषण सड़क हादसा: कोर्ट से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के रीगल ब्रिज पर मंगलवार शाम हुए एक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोर्ट में पेशी के बाद पैदल बस स्टैंड जा रहे 48 वर्षीय किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया
छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इलियास (48) पुत्र अब्दुल रज्जाक, निवासी काजी पलासिया, खुडेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलियास गंभीर हालत में सड़क पर पड़े रहे। बाद में राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
कोर्ट से लौटते समय हुआ हादसा
अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना देने पर पता चला कि इलियास किसी मामले में पेशी के लिए इंदौर आए थे। कोर्ट का काम पूरा होने के बाद वह पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी रीगल ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी
परिजनों के मुताबिक, इलियास खेती-किसानी का काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा, छह बेटियां और पांच भाई हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
संबंधित समाचार

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!