भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; फरार चालक की तलाश तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
पीथमपुर के सेक्टर-03 स्थित प्रताप स्टील चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों बाइक सवारों की मंगलवार को पहचान हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जबकि पुलिस ने फरार ट्राला चालक की तलाश तेज कर दी है।
ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान खंडवा जिले के बोरगांव निवासी राधेश्याम पटेल (53) और बिहार के दरभंगा निवासी संतोष झा (42) के रूप में की है। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक का नंबर MP-12 MU-6783 और ट्राले का नंबर MP-13 AL-3997 बताया गया है।
चालक हादसे के बाद मौके से फरार
पुलिस ने ट्राले के पंजीयन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपी चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
मामला दर्ज, जांच शुरू
बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के पीथमपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!