भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; पति-पत्नी और मासूम की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। भदौरा के पास ग्वालियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पति, पत्नी और मासूम की मौके पर मौत
हादसा इतना भीषण था कि पति, पत्नी और उनके मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, दंपती अपने बच्चे के साथ बाइक से गुना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिका कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज गति से चल रही थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
कार चालक हिरासत में
सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जांच शुरू
फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!