भीषण सड़क हादसा: सीमेंट से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; 3 दोस्तों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
भरवेली थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। मानेगांव के पास सीमेंट से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
भरवेली लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रकाश चौरे (41), गोविंद मर्सकोले (40) और धानेश्वर मर्सकोले (23), सभी निवासी भरवेली, के रूप में हुई है। तीनों बुधवार रात टेकाड़ी से एक बाइक पर सवार होकर भरवेली लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे मानेगांव के पास बालाघाट से मलाजखंड की ओर जा रहे सीमेंट से लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
एक की मौके पर, दो की इलाज के दौरान मौत
हादसा इतना भीषण था कि गोविंद मर्सकोले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रकाश चौरे और धानेश्वर मर्सकोले को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान प्रकाश ने दम तोड़ दिया, जबकि धानेश्वर को बेहतर इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त
भरवेली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक नसरत अली, निवासी बल्लारशाह (महाराष्ट्र), को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंद्रो ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!