भीषण सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 4 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मसूरी।
उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज चौकी क्षेत्र में एक मारुति सिलेरियो कार के ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
दुकान से सामान खरीदने के बाद हुआ हादसा
हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक उत्तरकाशी घूमकर लौट रहे थे। हादसे से कुछ देर पहले उन्होंने रास्ते में एक दुकान से सामान खरीदा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही चारों लोग दिल्ली नंबर की सिलेरियो कार (DL 5 CS 4610) में बैठे और ढलान वाले रास्ते पर आगे बढ़े, वाहन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।
चालक ने कार को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेज ढलान के कारण वाहन तेजी से आगे बढ़ता हुआ सड़क किनारे खाली प्लॉट पार कर सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
चारों यात्रियों की मौत
मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत (हरियाणा), मनीत (19 वर्ष), निवासी हरियाणा, सविता (48 वर्ष), निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद, संगीता (46 वर्ष), निवासी करोलबाग, दिल्ली के रूप में हुई है।
500 मीटर गहरी खाई में चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना सुबह करीब 9:16 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई की गहराई अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
देहरादून एसएसपी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में टीमों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला।
ब्रेक फेल होना माना जा रहा मुख्य कारण
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन के ब्रेक फेल होना सामने आई है। पुलिस तकनीकी जांच भी करवा रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है, जबकि क्षेत्र में भी घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!