भीषण सड़क हादसा: दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 3 यात्रियों की मौत; 15 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
खरबई थाना चौकी क्षेत्र के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास सुबह दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल ही गए। इतना ही नहीं कई घायलों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों में नीतीश व्यास (28), निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज, माखन लोधी (29), निवासी पचीपुरा, बेगमगंज, एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसा इतना भयावह था कि कुछ शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे पहचान करने में कठिनाई हो रही है।
भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं
एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दोनों बसें भोपाल-सागर मार्ग पर संचालित हो रही थीं। हादसे में भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है, जबकि दूसरी बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पुलिया से टकराकर रुकी।
ओवरस्पीड और मोड़ बना हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शी हेमराज लोधी के मुताबिक, शक्ति ट्रेवल्स और कल्पना ट्रेवल्स की बसें तेज रफ्तार में थीं। मोड़ पर दोनों वाहन संतुलन नहीं बना सके और आमने-सामने भिड़ गए। सबसे अधिक चोटें खिड़की वाली सीटों पर बैठे यात्रियों को आईं। कई यात्रियों के चेहरे और सिर पर गंभीर घाव हुए हैं।
बस में थे 30 से 35 यात्री
यात्री ममता रैकवार ने बताया कि वह भोपाल के ISBT से सिलवानी के लिए बस में सवार हुई थीं। बस में लगभग 30 से 35 यात्री मौजूद थे। हादसे के समय अचानक जोरदार झटका लगा और कई यात्री सीटों से नीचे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों बसों की सीधी टक्कर सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!