भीषण सड़क हादसा: इतने लोगों की दर्दनाक मौत; बोलेरो सवार इतने लोग जिंदा जले; मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मिर्जापुर।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 9:30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आगे चल रहे ट्रॉले से जा भिड़े।
रफ्तार अधिक होने के कारण बोलेरो उछलकर सड़क किनारे जा गिरी और जोरदार धमाके के साथ उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बोलेरो में सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई।
इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो में सवार 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 8 सदस्य शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के मैहर से अपने 8 वर्षीय बेटे का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। हादसे में बोलेरो चालक भी जान गंवा बैठा।
वहीं, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉले के बीच बुरी तरह फंस गई, जिससे उसके ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कई शव बुरी तरह जल गए, जिससे उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और वाहन में तकनीकी खामी के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!