भीषण सड़क हादसा: घर में घुसी बस; 25 से ज्यादा यात्री घायल, कई की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओझरा में उस समय सड़क हादसा हो गया, जब पाटीदार ट्रेवल्स की एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी।
ब्रेक फेल हो गए
बताया जा रहा है कि बस खरगोन से इंदौर की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे।
घर के भीतर घुस गई बस
टक्कर इतनी तेज थी कि बस सीधे घर के भीतर घुस गई। उस वक्त मकान के अंदर भी लोग मौजूद थे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
25 से अधिक यात्री घायल
इस हादसे में करीब 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल कसरावद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
गंभीर घायलों को किया गया रेफर
डॉक्टरों के अनुसार, जिन यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय:रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्गद् सरकार

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!