भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी कार; शादी में जा रहा था परिवार, महिला की मौत, कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
पचोर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे इंदौर के एक ही परिवार के लोगों की कार सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। देवास-मक्सी मार्ग के बरखेड़ा फाटा के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों को बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा पलटी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर टोंककला पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
एक महिला की मौत, कई घायल
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 50 वर्षीय निर्मला साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष साहू, 10 वर्षीय जानवी, माखन साहू, कृष्णा साहू, 6 वर्षीय आर्यन, ढाई वर्षीय आदर्श और 29 वर्षीय मंजू साहू घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।
एक ही परिवार के थे सभी यात्री
बताया जा रहा है कि सभी लोग इंदौर के नंदानगर क्षेत्र के निवासी हैं और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।
टायर फटने से हुआ हादसा
टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंदल के मुताबिक, कार का टायर अचानक फटने से वाहन असंतुलित हो गया और यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई टोंकखुर्द थाना को सौंपी जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!