खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 महिलाओं की मौत, 28 घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अप्रैल 2026, 2:04 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

भात कार्यक्रम में जा रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बीरपुर क्षेत्र के घूंघस गांव से झारबडौदा गांव भात मांगने कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में हुई है।

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रॉली
विजयपुर से करीब 3 किलोमीटर पहले खितरपाल गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने क्रेन का इंतजार किए बिना हाथों से ही ट्रॉली को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल में भर्ती, 4 ग्वालियर रेफर
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारी मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। एसडीएम अभिषेक मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे।

संबंधित समाचार

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

10 minutes ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

10 minutes ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

19 minutes ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

29 minutes ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

31 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

43 minutes ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 1 hour ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 1 hour ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 1 hour ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 1 hour ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 2 hours ago
गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
Top News

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

about 2 hours ago
कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र
Top News

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

about 2 hours ago
NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

about 2 hours ago
बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग
Top News

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

about 2 hours ago
बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी
Top News

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

about 2 hours ago
रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर
Top News

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!