भीषण सड़क हादसा: वाहनों की टक्कर में इतने लोगों की मौत; इतने गंभीर, वैन के उड़ गए परखच्चे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ठाणे।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुरबाड तहसील के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ, जहां कल्याण से मुरबाड जा रही एक यात्री वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए उल्हासनगर स्थित सेंट्रल अस्पताल उल्हासनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतकों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। वैन में ड्राइवर समेत कुल 12 से 13 लोग सवार थे, जो रोजाना की तरह सुबह यात्रियों को लेकर कल्याण से मुरबाड की ओर जा रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन वैन में फंसे लोगों को निकालना बेहद मुश्किल था। बाद में रेस्क्यू टीम ने कटर की मदद से वैन को काटकर शवों को बाहर निकाला। टक्कर का असर इतना जबरदस्त था कि वैन के परखच्चे उड़ गए, वहीं सीमेंट मिक्सर ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
राहगीरों का कहना है कि हादसे के वक्त दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर की तीव्रता बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य तेज किया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्गद् सरकार

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!