भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर; दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
भोपाल हाइवे पर शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेवरी फाटा के पास करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक अपने दादाजी के नुक्ते (तेरहवीं) के कार्यक्रम के लिए सामान लेने सोनकच्छ गए थे। देर रात लौटते समय नेवरी फाटा के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दो सगे भाइयों सहित तीन की मौके पर मौत
हादसे में मोहित (22) निवासी ग्राम गुनाई भौरासा, शुभम (24) और प्रदीप (20) निवासी दूधलाई सोनकच्छ की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें शुभम और प्रदीप सगे भाई थे। तीनों ही किसान परिवार से जुड़े थे।
एक युवक की हालत गंभीर
हादसे में सचिन निवासी सुल्पाखेड़ा बरोठा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया।
परिवार में मातम, कार्यक्रम से पहले हादसा
मृतक के परिजन विकास धाकड़ ने बताया कि रविवार को दादाजी के नुक्ते का कार्यक्रम होना था। सभी युवक उसी की तैयारी के लिए सामान लेकर लौट रहे थे। हादसे के समय मोहित कार चला रहा था और वाहन उसी का बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल गेहलोत के अनुसार, दुर्घटना में चार लोग शामिल थे, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है और एक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!