भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत; एक की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
रतवाड़ा के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
एक युवक गंभीर रूप से घायल
पुलिस के अनुसार, हादसे में पीयूष जोठे (18) निवासी नाला मोहल्ला, इटारसी और आयुष मांडवी (20) निवासी आमुपुरा की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है।
मेले से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, आयुष मांडवी भिलट देव बाबा के मेले में गया था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने परिजनों और साथियों के साथ अलग-अलग बाइकों से गांव लौट रहा था।
वहीं पीयूष रात करीब 10 बजे घर से काम का कहकर निकला था। इसी दौरान रतवाड़ा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद साथ में आ रहे परिजन और राहगीरों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से नर्मदापुरम जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव अपने साथ ले गए।
पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हादसे की सूचना मिलने पर डोलरिया थाना प्रभारी प्रवीण चौहान शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों बाइकों को क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर थाना परिसर में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!