भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर; 6 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गढ़चिरोली।
शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में चामोरशी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे दूल्हों की स्कॉर्पियो की सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
खतरनाक मोड़ पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो शादी समारोह के बाद रामपुर से भदभिड़ी मोकासा जा रही थी। वाहन में कुल 16 लोग सवार थे। मोकासा गांव के पास एक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
अस्पताल ले जाते समय भी हुई मौतें
हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी घायलों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना के बाद सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई लोग वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
इलाके में शोक का माहौल
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!