भीषण सड़क हादसा: पिकअप से टक्कर के बाद पलटी बस; 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई, जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हादसे की पूरी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, बस (MP28 P 0321) में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 यात्री सवार थे। ये सभी छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।
अस्पताल में इलाज जारी
घायलों को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर में गंभीर चोट है और खून के थक्के जम गए हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम के निर्देश पर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह रात में अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात
जबलपुर से 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी छिंदवाड़ा पहुंची, जो घायलों के इलाज में जुटी हुई है।
मृतकों के नाम
हादसे में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चे की जान गई। मृतकों के नाम भागवती (45), दौलत (40), शकुन यादव (45), रामदास (40), रमेश (35), सिया बाई (40), वंश (7), बस ड्राइवर कमल (54), पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40) एक अन्य शामिल है।
संबंधित समाचार

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!