भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार; 3 युवकों की मौत, चाय पीने निकले थे सभी दोस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निपानिया इलाके में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
चाय पीने निकले थे चारों युवक
पुलिस के अनुसार, ईंटखेड़ी निवासी हर्ष मेहर अपने भतीजे सतीश मेहर और दोस्तों लकी अहिरवार व गब्बर के साथ रात करीब 11:30 बजे कार से निपानिया की ओर चाय पीने निकले थे। रास्ते में सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़े परखच्चे
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालत यह रही कि शवों और घायल को बाहर निकालने के लिए कार की चेसिस काटनी पड़ी।
तीन की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक
इस हादसे में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गब्बर गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक हेडलाइट बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने से आ रहे वाहन का सही अनुमान नहीं लग सका और यह हादसा हो गया।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!