भीषण सड़क हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक; 4 युवकों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बीजाडांडी।
मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया से नीचे गिर गई, जिससे बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज गति से जा रहे थे। भैंसवाही गांव के पास चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
प्रमोद कुमार नरेती (24), संतलाल उइके (23), शिवम यादव (17), गंगा राम उइके (22) के रूप में हुई है।
परिजनों में मातम
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में भी माहौल बेहद गमगीन रहा। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
जांच जारी
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना सामने आया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!