पिकअप और ट्रेलर की भीषण टक्कर: अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार; 9 लोगों की मौत, कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, फिरोजपुर।
पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के पास गांव हुसैनशाह वाला के निकट हुआ, जहां एक महिंद्रा पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई।
अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, जलालाबाद क्षेत्र का एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ महिंद्रा पिकअप वाहन में सवार होकर अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था। परिवार की एक बुजुर्ग महिला का हाल ही में निधन हुआ था और अंतिम संस्कार के बाद परिजन धार्मिक परंपरा निभाने निकले थे। वाहन में करीब 25 से 28 लोग सवार थे।
टक्कर इतनी भीषण कि उड़ गए परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कई लोग गाड़ी के भीतर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। शुरुआत में चार लोगों की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई।
कई घायलों की हालत गंभीर
हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत आसपास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है।
मौके पर पहुंचे एसएसपी
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।
संबंधित समाचार

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!