हाईवे पर भीषण बस हादसा: युवा कवि सहित 3 की मौत; 27 से ज्यादा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
भोपाल-सागर हाईवे पर शुक्रवार सुबह सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को रायसेन और भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवा कवि सहित तीन लोगों की मौत
हादसे में मृतकों की पहचान नीतेश व्यास (28), माखन लोधी (29) और दीपेश अहिरवार (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतेश व्यास एक युवा कवि थे, जिनके निधन से साहित्य जगत में भी शोक की लहर है।
10 एंबुलेंस से चलाया गया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 10 एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।
एक एंबुलेंस में 13 घायल भेजे गए
हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे हैं। जानकारी के अनुसार, 15 घायलों को हमीदिया अस्पताल लाया गया, जिनमें से 13 मरीजों को एक ही एंबुलेंस में ठूंसकर भेजा गया। हालांकि अधिकांश घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, लेकिन इस व्यवस्था को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का मंजर
घायलों के मुताबिक टक्कर इतनी अचानक और तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। कई यात्री सीटों से उछलकर आगे जा गिरे, जबकि खिड़की के पास बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आईं।
विशेषज्ञ ने उठाए सवाल
एनएचएम के पूर्व संचालक डॉ. पंकज शुक्ला ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में भी एंबुलेंस में क्षमता से अधिक मरीजों को नहीं ले जाना चाहिए। उनके अनुसार, एक एंबुलेंस में अधिकतम एक या दो गंभीर मरीजों को ही ले जाना सुरक्षित माना जाता है।
हादसे की जांच शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन नियंत्रण खोना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!