भीषण बस हादसा: अब तक इतने लोगों की गई जान; 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, एक दर्जन से अधिक की मौत, इतने लोगों से ज्यादा घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उधमपुर।
उधमपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस के साथ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामनगर से आ रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस के साथ हुआ, जो जालो क्षेत्र के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बाहर जा गिरे।
राहत और बचाव कार्य
जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, रियासी-उधमपुर रेंज के डीआईजी शिवा कुमार शर्मा के अनुसार, अब तक 15 से 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा
मौके पर मौजूद लोगों और घायलों के मुताबिक बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार में चल रही थी। यात्रियों ने बताया कि अचानक बस का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी।
क्रेन की मदद से बस निकाली
हादसे के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और सुरक्षाबल तुरंत मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से बस को निकालने और घायलों को बाहर लाने का काम किया गया। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!