गांव में अज्ञात जंगली जानवर का खौफनाक हमला: खेत पर सो रहे मजदूर का चेहरा नोचा; नाक पूरी तरह गायब, हालत नाजुक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से सटे सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के लिम्बोदागारी गांव में रविवार की रात एक खौफनाक घटना सामने आई। खेत पर सो रहे पंजाब के एक हार्वेस्टर चालक (हाईवेस्टर ऑपरेटर) पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी सर्जरी की तैयारी चल रही है।
खेत पर सोते समय हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, गेहूं कटाई के काम से आए तीन लोग खेत पर ही सो रहे थे। इनमें से दो लोगों ने अपना चेहरा ढका हुआ था, जबकि एक व्यक्ति खुले में सो रहा था। रात करीब 10 बजे अचानक किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि पीड़ित की नाक पूरी तरह से गायब हो गई और चेहरे का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जानवर ने एक ही वार में चेहरा नोच लिया।
तेंदुए के हमले की आशंका
ग्रामीणों और प्राथमिक जानकारी के आधार पर हमले के पीछे तेंदुए का शक जताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का हमला हाइना (लकड़बग्घा) आमतौर पर नहीं करता, इसलिए इस बात की ही आशंका है कि यह हमला तेंदुआ ने ही किया है।
अस्पताल में भर्ती, सर्जरी होगी
घटना की सूचना के बाद इलाके के डॉ. संदीप ग्रेवाल, बलवीर डाबी, राकेश डाबी और वीेरेंद्र डाबी आदि मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर संदीप गरेवाल के अनुसार, पीड़ित की स्थिति गंभीर है और उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
वन विभाग की टीम काे सूचना दी
इलाके के लोगों ने इस हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग के डीएफओ को दी है। वन विभाग टीम भी गांव पहुंच रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
ग्रामीणों में दहशत, सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने लोगों से रात में खुले में न सोने और सतर्क रहने की अपील की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!