रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा: ट्रेन से टकराई पिकअप; चालक का सिर धड़ से अलग, फाटक नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
चचाई थाना क्षेत्र के संजयनगर डबल स्टोरी के पास देर रात लोको ट्रेन और पिकअप वाहन की भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में पिकअप चालक रवि बर्मन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए।
पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक का शव वाहन में फंस गया।
उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद संजयनगर रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
डीजे का सामान छोड़कर गांव लौट रहे थे सात लोग
जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सात लोग सवार थे। वे संजयनगर में डीजे का सामान छोड़कर अपने गांव चकेठी लौट रहे थे।
इसी दौरान साप्ताहिक बाजार के पास अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र चचाई की रेल लाइन पर बंगवार-संगमा साइडिंग की ओर कोयला लेने जा रही लोको ट्रेन से पिकअप की टक्कर हो गई।
हादसे में पिकअप चालक रवि, पिता स्वर्गीय लाल बर्मन, निवासी चकेठी की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर के बाद चालक का शव वाहन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से निकाला गया।
छह घायल जिला अस्पताल में भर्ती
हादसे में अर्जुन कोल, विकास सिंह, शिवम बैगा, कन्हैया बर्मन, करन कोल और राजेश सिंह घायल हुए हैं।
सभी चकेठी गांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फाटक नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल
हादसे के बाद संजयनगर रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बताया गया है कि दुर्घटनास्थल के दोनों ओर कोयला कर्मचारियों के आवास हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और रोजाना रेल पटरी पार करते हैं।
ऐसे में यहां सुरक्षित आवाजाही के इंतजामों की जरूरत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ स्थानों पर रेलवे फाटक लगाने की स्वीकृति के बावजूद फाटक नहीं लगाए गए हैं।
हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। यह भी जांच का विषय है कि संबंधित क्रॉसिंग पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
ट्रेन का हॉर्न नहीं बजने का भी दावा
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि घटनास्थल पर अंधेरा था और लोको ट्रेन ने हॉर्न नहीं बजाया। फिलहाल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
संबंधित समाचार

150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर:देवास स्थित 92 लाख के दो प्लॉट भी लोकायुक्त के रडार पर; 1 करोड़ के निवेश का ब्योरा तलब

पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा:छड़ी के अंदर छिपाकर ले जा रहा था गुप्ती; रेड लाइट जंप करने पर रोका तो सामने आया मामला

माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली:नवरात्र में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; गिनती जारी

बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां:व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; पीथमपुर के महिंद्रा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया:स्थायी कनेक्शन के लिए मांगे थे इतने हजार रुपये; लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला:एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों का किया खुलासा

नर्मदा-माही लिंक परियोजना:इस दिन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी

देखिये वीडियो, यहां आया 7.0 तीव्रता का भूकंप:16 लोगों की मौत; कई घायल, 12 हजार से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

स्कूटी विवाद में कर्मचारी के सिर पर फर्शी से हमला:अस्पताल में इलाज के बाद संदिग्ध हालात में मौत; मुख्य आरोपी हिरासत में

सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा

क्या अहिल्या नगरी में गहराएगा जल-संकट कम बारिश के बाद अभी से फूल रहे हाथ-पांव:नर्मदा के भरोसे सधेगा इंदौर का जल-चक्र; पर असली ताकत नागरिक अनुशासन की

वीडियो देखिये, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से बढ़ेगा मत्स्य पालन:मुख्यमंत्री बोले-किसानों की आय और रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का जोर

जगह-जगह फूट रही नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन:किसानों ने पंप हाउस पर जड़ा ताला; मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश

शरद पूर्णिमा-करवा चौथ की छाई रंगत उत्सव का उल्लास:दीपोत्सव की खुशियों में डूबी अहिल्या नगरी; बाजार हुए गुलजार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त; तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

लालबाग पैलेस में 186 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:नोटिस जारी कर जवाब मांगा

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में मॉक ड्रिल के बाद क्या बोले अधिकारी:सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना लक्ष्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!