खबर
Top News

खौफनाक वारदात का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी; शव के टुकड़े कर जलाया, जेसीबी से गड्ढे में दबाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अप्रैल 2026, 12:22 pm
शेयर करें:
खौफनाक वारदात का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर/ गरोठ।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित दुधाखेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने न केवल हत्या की, बल्कि सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें जलाने की कोशिश की और बाद में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया।

मृतक की पहचान, आरोपी गिरफ्तार
मृतक की पहचान 39 वर्षीय धनराज नाथ के रूप में हुई है, जो दुधाखेड़ी गांव का निवासी था। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी धापू बाई और उसके प्रेमी पंकज चौधरी (40) को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धापू बाई और पंकज चौधरी के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी धनराज को लग चुकी थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। इसी तनाव के बीच दोनों ने मिलकर धनराज को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

रात में बुलाकर की हत्या
बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल की रात पंकज चौधरी धनराज को अपने साथ किसी कार्यक्रम के बहाने ले गया। इसके बाद सुनियोजित तरीके से सब्बल और तलवार से उसकी हत्या कर दी गई।

शव के टुकड़े कर मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले उसे जलाने की कोशिश की, लेकिन जब शव पूरी तरह नहीं जला तो उन्होंने उसे टुकड़ों में काट दिया। अगले दिन खेत में काम के बहाने जेसीबी मशीन बुलवाई और गड्ढा खुदवाकर उन टुकड़ों को उसमें दबा दिया।

बेटी ने जताया शक, खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की बेटी दिलकश ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मां और पंकज पर शक जताया। उसने बताया कि उसके पिता शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पंकज की गाड़ी से घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। मृतक के बेटे और बहन ने भी इसी तरह की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और मामला गुमशुदगी से हत्या में बदल गया।

पुलिस ने बरामद किए शव के टुकड़े
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर खेत में खुदे गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए गए। मौके से दो तलवार और एक सब्बल भी जब्त किया गया है।

गांव में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना सामने आने के बाद गांव में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई और मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच की मांग की है।परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए चक्काजाम भी किया और कड़ी से कड़ी सजा की मांग उठाई।

पुलिस का बयान
गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि मामले में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 12 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 12 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 13 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 13 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 14 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 14 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 14 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 14 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 14 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 15 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 15 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 15 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 15 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!