खबर
Top News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान: पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 4:36 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में शुरू किए गए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के तहत 29 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

बेहतर पुलिसिंग के लिए शुरू किया गया साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बेहतर पुलिसिंग की दिशा में यह विशेष पहल शुरू की गई है। इसके तहत हर सप्ताह उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो या किसी महत्वपूर्ण मामले के सफल खुलासे, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन अथवा अन्य पुलिसिंग कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

इन पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

1. थाना राऊ- आरक्षक 3662 लोकेश

थाना राऊ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों में E-DAR (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) तैयार करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

2. थाना सदर बाजार- आरक्षक 615 अनिल अहिरवार और आरक्षक 400 महेश नायक

थाना सदर बाजार में पंजीबद्ध 187 प्रकरणों की एफआईआर को SIDs प्रणाली में फाइनल लिंक करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

3. थाना विजय नगर

उप निरीक्षक बलवीर रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 567 जिशान, प्रधान आरक्षक 3316 प्रमोद शर्मा, आरक्षक 1076 पार्थ और आरक्षक 2263 मोनू रघुवंशी

थाना विजय नगर में दर्ज एक महत्वपूर्ण अपराध में कंसल्टेंसी संचालक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण मार्कशीट जब्त करने की कार्रवाई में उत्कृष्ट योगदान देने पर इन सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

4. थाना खजराना

निरीक्षक अनिल गौतम, प्रधान आरक्षक 3168 पंकज सावरिया, प्रधान आरक्षक 838 योगेश झोपे, आरक्षक 3709 जबर सिंह, आरक्षक 1358 अमित सिंह

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने पर इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

5. थाना चंदन नगर

उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, आरक्षक 4071 धर्मेंद्र सिंह, आरक्षक 2835 नागेंद्र।

एक अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर केस) का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

6. थाना रावजी बाजार

सहायक उप निरीक्षक रमेश भदौरिया, प्रधान आरक्षक 2487 धर्मेंद्र सिंह और प्रधान आरक्षक 3215 प्रतिपाल

थाना रावजी बाजार में दर्ज अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार करने में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर इन तीनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

7. अपराध शाखा

आरक्षक 350 कन्हैयालाल दांगी और आरक्षक 3005 रिंकू यादव

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम कोकीन के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए भी हुआ सम्मान
शहर के प्रमुख चौराहों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा यातायात संबंधी कार्रवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्न पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया- सहायक उप निरीक्षक मैथूसिंह मुवेल, आरक्षक 3771 अजीत बकोरिया, महिला आरक्षक 4360 अंजली, आरक्षक 2613 अतुल कुमार, महिला आरक्षक 4386 निशा, आरक्षक 4344 दिलीप, आरक्षक 4446 मानसिंह और महिला आरक्षक 4847 ज्योति रजक।

इन सभी पुलिसकर्मियों ने शहर के व्यस्त चौराहों पर यातायात संचालन, वाहन व्यवस्था, नियमों के पालन और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसके लिए इन्हें सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त ने दिया प्रेरणादायी संदेश
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदौर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जनता को संवेदनशील, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का समय-समय पर सम्मान करने से पूरे पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है और सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।

संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज
Top News

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

about 10 hours ago
फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?
Top News

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

about 11 hours ago
दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई
Top News

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 11 hours ago
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

about 12 hours ago
व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

about 12 hours ago
इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी
Top News

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

about 13 hours ago
चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

about 13 hours ago
इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी
Top News

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

about 13 hours ago
प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर
Top News

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी
Top News

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

about 14 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

about 14 hours ago
पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Top News

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

about 15 hours ago
दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
Top News

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

about 15 hours ago
इंदौर में कांग्रेस को झटका
Top News

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

about 15 hours ago
पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Top News

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!