हनीट्रैप गिरोह का खुलासा: पूर्व सैनिक को फंसाकर की रुपए की डिमांड; दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
शहर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने वाले संगठित गिरोह का बड़गोंदा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पूर्व सैनिक को बनाया शिकार
मामला बड़गोंदा थाना क्षेत्र का है, जहां डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स से जुड़े पूर्व सैनिक दीपक को आरोपियों ने अपने जाल में फंसा लिया।
आरोपी भावना भार्गव (25), निवासी स्कीम नंबर 78 (मूल निवासी बैरसिया) ने पहले फोन कर पहचान होने का दावा किया और बातचीत शुरू की। कुछ ही दिनों में उसने मिलने के लिए महू के केलोद गांव स्थित रेनबो फार्म हाउस बुलाया।
गलत काम का आरोप लगाया
जैसे ही पूर्व सैनिक वहां पहुंचा, कुछ देर बाद साधना गुप्ता (37) निवासी भमोरी विजय नगर और बिजय तिलवारे (29) निवासी कनाड़िया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद को युवती के भाई-बहन बताकर युवक पर गलत काम का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत की धमकी देते हुए 2 लाख रुपए की मांग की।
पुलिस ने ऐसे दबोचा गिरोह
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले। इसके बाद पूर्व सैनिक की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को शक है कि गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं।
सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप से करते थे शिकार
जांच में सामने आया कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से संपर्क करता था। दोस्ती बढ़ाकर उन्हें सुनसान जगह बुलाया जाता और फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूले जाते थे।
गिरोह में वकील भी शामिल
पुलिस के अनुसार, गिरोह में एक वकील भी शामिल है। अगर मामला थाने तक पहुंचता था, तो वह पीड़ित को डराकर समझौता कराने की कोशिश करता था।
पहले भी कर चुके वारदात
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही आरोपियों ने इंदौर के एक व्यापारी को फंसाकर 28 हजार रुपए ऐंठे थे। इसके अलावा विजय नगर और देवास नाका क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदातें सामने आई हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!