हनीट्रैप के सनसनीखेज मामले का खुलासा: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से वसूली; ब्यूटी पार्लर संचालिका और छात्रा गिरफ्तार;
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और उससे रुपये वसूलने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और एक कॉलेज छात्रा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियों ने पहले कारोबारी से दोस्ती की, फिर आर्थिक मदद के नाम पर संपर्क बढ़ाया और बाद में कथित रूप से उसकी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर नकदी वसूलने लगीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और प्राथमिक साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की।
नौकरी और ब्यूटी पार्लर के नाम पर बढ़ाया संपर्क
सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, शंकर नगर स्थित न्यू सेल्स टैक्स कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय कारोबारी ने शिकायत में बताया कि मई 2026 में उसकी मुलाकात गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। परिचय बढ़ने के बाद दोनों युवतियां नौकरी दिलाने और ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए आर्थिक सहायता मांगने लगीं। इसी दौरान दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी।
नशीली सिगरेट पिलाने का आरोप
शिकायत के अनुसार, 14 जून को दोनों युवतियों ने कारोबारी को मिलने के लिए बुलाया। कारोबारी का आरोप है कि कार में उसे नशीली सिगरेट पिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों उसे घर छोड़ने के बहाने उसके साथ गईं और वहीं उसकी फोटो तथा वीडियो बना लिए। पुलिस फिलहाल इस दावे की भी जांच कर रही है कि कारोबारी को वास्तव में किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराया गया था या नहीं।
फोटो-वीडियो के जरिए शुरू की ब्लैकमेलिंग
कारोबारी का आरोप है कि अगले ही दिन से दोनों युवतियों ने उसके फोटो और वीडियो दिखाकर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने तथा बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के डर से उसने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास दोनों को 25 हजार रुपये नकद दिए। शिकायत के अनुसार, रकम मिलने के बाद भी दोनों ने ब्लैकमेलिंग बंद नहीं की और लगातार अधिक पैसे की मांग करती रहीं।
कार्यालय पहुंचकर की हंगामा और वसूली की कोशिश
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 1 जुलाई को दोनों युवतियां कारोबारी के कार्यालय के बेसमेंट तक पहुंच गईं और उसकी कार से रुपये से भरा बैग निकालने की कोशिश की। इसके बाद 10 जुलाई को वे सीधे कार्यालय के भीतर पहुंच गईं। वहां कर्मचारियों के सामने गाली-गलौज करते हुए फिर बड़ी रकम की मांग की और पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने तथा बदनाम करने की धमकी दी। इस घटना के बाद कारोबारी ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।
जांच के बाद दोनों गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली से जुड़े प्राथमिक साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपित युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस क्या बोली?
सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू ने बताया कि कारोबारी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच जारी, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
पुलिस अब आरोपितों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, डिजिटल चैट, फोटो-वीडियो और लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!