हनीट्रैप: सैनिक को होटल में बुलाकर ‘दुष्कर्म केस’ की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

2 लाख रुपए की वसूली की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्रामीण इलाकों के फार्म हाउस और रिसॉर्ट पर पुलिस की सख्ती के बावजूद हनीट्रैप गैंग सक्रिय है। गिरोह ने सैनिक को शिकार बनाया। पहले महिला ने फोन के जरिए जाल बुना, फिर जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाकर होटल बुलाया और वहां सुनियोजित तरीके से फंसाकर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की डिमांड कर डाली। पूरे घटनाक्रम के बाद वह मानसिक दबाव में आ गया, लेकिन हिम्मत दिखाते हुए पुलिस तक पहुंचा और गिरोह का खुलासा हो गया।
बड़गोंदा पुलिस 41 वर्षीय सैनिक ने पुलिस को की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भावना, साधना गुप्ता और विजय तिलवारी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
सैनिक ने पुलिस को बताया कि वह डीएससी पठानकोट में पदस्थ है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। इसी दौरान पिछले तीन-चार दिनों से एक अज्ञात महिला उसके मोबाइल पर लगातार कॉल कर रही थी।
महिला ने खुद को भावना बताया और उससे मिलने की जिद करने लगी। जवान ने कई बार मना किया और कहा कि वह व्यस्त है, लेकिन महिला ने दबाव बनाते हुए कहा कि वह घर से निकल चुकी है और मिलने आ रही है। महिला ने दबाव बनाया कि इतनी दूर से आ रही हूं, तुम्हें मिलना ही पड़ेगा।
होटल का इंतजाम करो। दबाव और जिद के कारण जवान कल बैरछा रोड पहुंचा और वहां स्थित रेनबो रिसोर्ट होटल के बाहर लिखे नंबर से संपर्क कर एक कमरा बुक किया। शाम करीब 6 बजे बुकिंग की गई और करीब 7 बजे महिला हरिफाटक पर खड़ी मिली, जिसे जवान अपने साथ होटल लेकर पहुंचा।
होटल के कमरे में पहुंचने के बाद महज 10-15 मिनट के भीतर ही महिला का व्यवहार बदल गया। वह लगातार फोन पर किसी से बात करती रही और वाट्सएप पर चैटिंग में व्यस्त रही। इसी दौरान अचानक वह जवान के करीब आई और जबरदस्ती शारीरिक नजदीकियां बनाने लगी।
जवान कुछ समझ पाता उससे पहले ही षड्यंत्रपूर्वक ब्लैकमेलिंग पूरा खेल शुरू हो चुका था। अचानक कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। जवान ने जब शोर मचाया तो कुछ देर बाद दरवाजा खोला गया।
होटल के बाहर साधना और विजय खड़े थे। दोनों ने अंदर आते ही आक्रामक अंदाज में जवान पर आरोप जड़ दिया कि उसने उनकी ‘बहन’ से दुष्कर्म किया है। जवान के विरोध करने और सच्चाई बताने के बावजूद दोनों ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस बुलाकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराएंगे और जिंदगी बर्बाद कर देंगे।
इसके बाद आरोपियों ने कहा कि अगर बचना है तो तुरंत 2 लाख रुपये दो, वरना सीधे जेल जाओगे और नौकरी भी चली जाएगी। जवान ने कहा कि उसके पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। इस बीच उसे साफ समझ आ गया कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें भावना ने फोन कर उसे फंसाया और फिर अपने साथियों साधना गुप्ता और विजय तिलवारी के साथ मिलकर होटल में जाल बिछाया।
तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले हनीट्रैप में फंसाया, फिर झूठे दुष्कर्म केस का डर दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए 2 लाख रुपये की मांग की। मामले की शिकायत मिलते ही बड़गोंदा पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपना शिकार बना चुका है।
ग्रामीण थानों में है साठगांठ
खुलासा फर्स्ट को विभागीय सूत्रों ने बताया, महिलाओं ने ग्रामीण थानों के पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर रखी है। इसी तरह लोगों को फंसाकर हनीट्रैप का शिकार बनाती हैं। गिरोह के साथ कुछ पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पूछताछ में खुलासा होगा कौन पुलिसकर्मी गिरोह से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों महिला ओर उनके सहयोगी दलाल विजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज कोर्ट पेश कर रिमांड पर लिया जा सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!