माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला: 25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के समीप ग्राम राजोदा में मंगलवार को माता की ज्योत विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।
हमले से धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
दो दर्जन से अधिक लोग घायल
बचने के लिए महिलाएं, पुरुष और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। घटना में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
इनमें एक व्यक्ति की हालत ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है।
अचानक हमले से मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, ग्राम राजोदा में माता की ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया।
हमला होते ही आयोजन में शामिल लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
अगेरा गांव में भी हुआ था हमला, 25 लोग घायल
देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम अगेरा में भी सोमवार को माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इस घटना में करीब 25 लोग घायल हुए थे।
कुछ घायलों को सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बीएमओ डॉ. शैलेंद्र ओरिया के अनुसार, अस्पताल पहुंचे घायलों की स्थिति चिंताजनक नहीं थी और उपचार के बाद उनमें सुधार हो रहा था।
ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि चल समारोह में बज रहे डीजे की तेज आवाज से पेड़ पर लगे छत्ते की मधुमक्खियां भड़क गई होंगी।
हालांकि, हमले की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं हुई थी।
जिले में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
देवास जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान मधुमक्खियों के हमले की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं।
बागली विकासखंड के पुंजापुरा क्षेत्र में ग्राम रातातलाई निवासी शेरू पुत्र धन्नालाल मानकर पर मधुमक्खियों ने हमला किया था। वह जंगल से बकरियां चराकर लौट रहे थे।
इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। वहीं, विजयागंज मंडी क्षेत्र के ग्राम रालामंडल में निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर जा रही भाजपा की वाहन रैली पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था।
इसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए थे। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच धार्मिक आयोजनों और जुलूसों के दौरान पेड़ों पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों के आसपास सतर्कता बरतना जरूरी है।
संबंधित समाचार

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!