जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला: 40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह जवारा विसर्जन के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों में से 11 लोगों को इलाज के लिए देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।
कुएं में नहाने के दौरान भड़कीं मधुमक्खियां
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे। विसर्जन के दौरान कुछ लोग कुएं के पास बैठे थे। इसी बीच 5 से 6 लोग नहाने के लिए कुएं में कूद गए। कुएं के ठीक ऊपर पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था।
बताया जा रहा है कि कुएं में नहाने के दौरान पानी के छींटे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गए। इससे मधुमक्खियां भड़क उठीं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मधुमक्खियों ने लोगों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंक मारे।
जान बचाने के लिए करीब 2 किलोमीटर तक भागे लोग
घटना में घायल संतोष पाटीदार ने बताया कि जवारा विसर्जन के लिए लोग कुएं के पास मौजूद थे। कुछ लोग नहाने के लिए कुएं में उतरे, तभी पानी के छींटे पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गए। इसके बाद मधुमक्खियों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
शुरुआत में लोगों को लगा कि मधुमक्खियां कुछ देर में शांत होकर वहां से चली जाएंगी, लेकिन उनका हमला लगातार बढ़ता गया। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। कई लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए करीब 2 किलोमीटर तक दौड़ते रहे।
लोगों ने नीम की डालियों और हाथों की मदद से खुद को बचाने की कोशिश की। संतोष के मुताबिक, उन्होंने खुद को और अन्य लोगों को बचाने के लिए नेट का सहारा लिया। करीब 15 मिनट तक लोग नेट के अंदर बैठे रहे। इस दौरान मधुमक्खियां ऊपर मंडराती रहीं, जिसके चलते लोग डर के कारण बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक
मधुमक्खियों के हमले के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। देवास जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शरद वीरपरा के अनुसार, हमले में घायल 11 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें कान्हा नाम के युवक की हालत गंभीर थी।
डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के शरीर से 200 से ज्यादा डंक निकाले गए हैं। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई गई है और उनका इलाज जारी है।
करीब 200 लोग जवारा विसर्जन में हुए थे शामिल
ग्रामीण अशोक चौधरी के अनुसार, जवारा विसर्जन के कार्यक्रम में करीब 200 लोग शामिल थे। मधुमक्खियों के हमले में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई घायलों का राजोदा गांव में ही स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों को ड्रिप भी चढ़ाई गई है।
संबंधित समाचार

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:पेट में गोली लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; पिता-पुत्र हिरासत में

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!