फिर होर्डिंग्स घोटाले की तैयारी: एमआईसी सदस्य राठौर ने लिखा निगमायुक्त को पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेट्रो के पिलरों के नजदीक फिर हाेर्डिंग्स घोटाले की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों की मिलीभगत से ये हाेर्डिंग्स लगना शुरू हो गए हैं। इस पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने एक्शन लेते हुए आयुक्त क्षितिज सिंघल को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने लोकायुक्त, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर को भी पत्र लिखा है।
कुछ माह पूर्व राठौर ने ही विजय नगर से बापट चौराहा के बीच मेट्रो पिलरों पर यूनिपोल्स, हाेर्डिंग्स लगाने के मामले का भंडाफोड़ किया था। उन्होंने खुद मौके पर जाकर इन्हें जब्त करवाया था और बाद में महापौर को पत्र भी लिखा था कि वे मामले की जांच करें कि आखिर ये यूनिपोल्स, हाेर्डिंग्स किसके कहने पर, किसकी परमिशन पर लगे हैं और इसका राजस्व निगम में जमा हुआ है या नहीं।
इस मामले की जानकारी जब प्रभारी एमआईसी सदस्य राकेश जैन को दी गई थी तो उन्होंने पूरे मामले से अनभिज्ञता दर्शा दी थी और कहा था कि जांच कराएंगे। वो जांच अभी तक पूरी नहीं हुई और अब इसी तरह का एक और नया घोटाला सामने आ गया है।
अबकी बात पता चला है कि एक बार फिर रोबोट चौराहा के पास मेट्रो पिलर से पास ये यूनिपोल्स, हाेर्डिंग्स लगाना शुरू कर दिए गए हैं। ये किसके कहने पर व अनुमति से लगाए जा रहे हैं, कोई नहीं जानता। जाहिर है कि ये एक तरह का घोटाला ही है और इसके जरिए निगम को चूना लगाया जा रहा है।
मामले का कल एमआईसी सदस्य राठौर ने तुरंत संज्ञान लिया और आयुक्त सिंघल को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने लोकायुक्त, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी इसी आशय के पत्र लिखे हैं और शहर के विभिन्न इलाकों में लग रहे ऐसे हाेर्डिंग्स, यूनिपोल्स मामले की जांच करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!