हिंदू युवती को शातिर लव जिहादी के साथ पकड़ा: पत्नी हिंदू, दो अन्य हिंदू युवतियों से गैरकानूनी संबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मूसाखेड़ी क्षेत्र में कल रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पंचशील कॉलोनी में किराएदार युवती(नर्स) को उसके घर में लव जिहादी के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। कुछ स्थानीय लोगों की सूचना पर हिंदू जागरण मंच ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि शेखर चौधरी के मकान में दबिश के दौरान एक युवक मिला, जिसने पहले अलग नाम बताया लेकिन सख्ती से पूछताछ में असली नाम रुवाब शाह निवासी खजराना बताया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उससे कुछ दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है। रुवाब को हिंदू जागरण मंच के सचिन तोमर, रजत पंडित, दयाल सोनगरा, प्रशांत वर्मा, दिनेश यादव, अभिषेक अग्रवाल व अक्षय गेहलोत ने पकड़ा।
हिजामं ने की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में माहौल गरमा गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (प्रिवेंटिव एक्शन) की गई है, ताकि शांति भंग की स्थिति न बने।
उसके मोबाइल, दस्तावेज और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी और उसी आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख सतर्कता से जांच कर रही है।
कुछ युवतियों से संपर्क और विवाद के आरोप
प्रारंभिक जांच में सामने आया है युवक का कई युवतियों से संपर्क है और कुछ के साथ विवाद भी है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि अभी नहीं की है। इधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है पकड़े गए युवक और उक्त महिला के बीच पहले से जान-पहचान थी। साथ ही युवक का हिंदू पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद भी चल रहा है। पत्नी उससे प्रताड़ित है। इस पहलू को भी पुलिस गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है, ताकि सच्चाई स्पष्ट हो सके।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!