बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा: दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी को चप्पलों से पीटा; घसीटकर ले गई थाने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
भितरवार के मुख्य बाजार करैरा तिराहे पर गुरुवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी युवक की बीच बाजार में चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी और उसे घसीटते हुए थाने ले गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बाजार में जुटी भीड़
घटना करैरा तिराहा के पास हुई, जो कि काफी व्यस्त इलाका है। महिला द्वारा युवक की पिटाई होते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
राजीनामा के लिए बना रहा था दबाव
पीटने वाला युवक धर्मवीर बंजारा बताया जा रहा है, जो वार्ड क्रमांक 2 का निवासी है। महिला ने आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले उसने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी जेल भी जा चुका है।
हाल ही में जेल से छूटने के बाद वह लगातार महिला पर केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था और फोन पर धमकियां दे रहा था।
बाजार में देखा तो किया विरोध
गुरुवार को जब महिला बाजार आई, तो आरोपी भी मोटरसाइकिल से उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। उसे देखते ही महिला ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। लोगों के रोकने के बावजूद वह उसे खींचते हुए थाने ले गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में जितेंद्र नगाइच ने बताया कि महिला ने आरोपी पर राजीनामा के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!