खबर
Top News

राज्यसभा चुनाव से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा: कांग्रेस विधायकों की बेंगलुरू शिफ्टिंग में अड़चन दूर; चार्टर्ड विमान को मिली उड़ान की अनुमति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 4:47 pm
शेयर करें:
राज्यसभा चुनाव से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को बेंगलुरू भेजने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। करीब दो घंटे तक चली अनिश्चितता के बाद कांग्रेस द्वारा बुक किए गए चार्टर्ड विमान को उड़ान की अनुमति मिल गई। अब 38 विधायकों सहित कुल 75 लोग बेंगलुरू रवाना होंगे।

इससे पहले भोपाल एयरपोर्ट पर विमान की उड़ान को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रारंभिक तौर पर विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों का कहना था कि संबंधित विमान को देश के भीतर उड़ान संचालन की अनुमति नहीं है, जिसके चलते प्रक्रिया रोक दी गई थी।

सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इस मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में विमान को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है। वर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से यह तर्क दिया जा रहा था कि विमान विदेश जा सकता है, लेकिन देश के भीतर उड़ान नहीं भर सकता। उन्होंने इसे पूरी तरह तर्कहीन बताते हुए कहा कि जो विमान दिल्ली से भोपाल आ सकता है, वह बेंगलुरू क्यों नहीं जा सकता।

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भी जताई नाराजगी
कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति को भी राजनीतिक दबाव की रणनीति बताया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा के कुछ मंत्रियों ने नामांकन पत्र पर बेवजह आपत्ति दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि जिस शो-कॉज नोटिस का हवाला दिया जा रहा है, उसका नामांकन की वैधता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पूरी तरह वैध है और भाजपा केवल अनावश्यक विवाद पैदा कर रही है।

क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस का कदम
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला रोचक होने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति अपनाई है। पार्टी को क्रॉस वोटिंग की आशंका है, जिसके चलते विधायकों को कर्नाटक भेजा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने सभी 62 विधायकों को चरणबद्ध तरीके से बेंगलुरू शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसके लिए 75 सीटों वाला चार्टर्ड विमान बुक किया गया।

एयरपोर्ट पर पहुंच गए 100 से ज्यादा लोग
दोपहर करीब ढाई बजे विमान भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन विधायकों के साथ उनके परिजन और स्टाफ सदस्य भी एयरपोर्ट पहुंच गए। इससे यात्रियों की संख्या 100 से अधिक हो गई। सीटों की सीमित संख्या को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने कुछ विधायकों और सहयोगियों को फिलहाल भोपाल में ही रोकने का निर्णय लिया। शेष लोगों को शाम को दूसरी चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरू भेजने की योजना बनाई गई है।

उमंग सिंघार बाद में जाएंगे
जानकारी के अनुसार उमंग सिंघार बुधवार को कुछ विधायकों के साथ अलग से बेंगलुरू रवाना होंगे। कांग्रेस नेतृत्व का प्रयास है कि मतदान तक सभी विधायक एकजुट रहें और किसी प्रकार की राजनीतिक सेंधमारी की संभावना को समाप्त किया जा सके।

संबंधित समाचार

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

6 minutes ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

15 minutes ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

18 minutes ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

29 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

32 minutes ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

40 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

about 1 hour ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 1 hour ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 1 hour ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 2 hours ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 2 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 3 hours ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 3 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!