चर्चित हत्याकांड: मां की मौत के बाद मासूम बोला- ‘पापा रावण हैं...’; फरार आरोपी पति की तलाश में जुटीं चार टीमें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मनोरमागंज स्थित डाक कुंज कॉलोनी में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में जांच के साथ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। एक ओर पुलिस फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी की तलाश में जुटी है, वहीं दूसरी ओर इस घटना ने परिवार के दो मासूम बच्चों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है।
दोनों बच्चे गहरे सदमे में
परिजन के अनुसार, मां की हत्या के बाद दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं। बड़ी बेटी अपनी आंखों के सामने मां का खून से लथपथ शव देखने की घटना से उबर नहीं पा रही है। वहीं छोटा बेटा बार-बार मां को वापस लाने की बात करता है और गुस्से में अपने पिता को 'रावण' कहकर उन्हें सजा देने की बात कहता है। मासूम की बातें सुनकर परिवार के लोग भी भावुक हो जाते हैं।
वारदात से पहले कथित तौर पर की थी पूरी तैयारी
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी अखिलेश सैनी कथित तौर पर पूरी योजना बनाकर घर पहुंचा था। जांच में सामने आया है कि उसने पहले एक बड़ा चाकू खरीदा और दोनों बच्चों के स्कूल जाने का इंतजार किया। घर में पत्नी के अकेले होने पर उसने उन पर कई बार चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी बेटी के स्कूल पहुंचा और उसे कुछ जरूरी सामान व एटीएम कार्ड देते हुए भोपाल जाने की बात कही। उसने दोनों बच्चों से मौसी के घर चले जाने को भी कहा। जब बेटी घर लौटी तो टीवी तेज आवाज में चल रहा था और लिविंग रूम में मां खून से लथपथ पड़ी थीं। इसके बाद उसने परिजन को सूचना दी।
हत्या से पहले भाई को किया था फोन
परिजन के मुताबिक, घटना से कुछ मिनट पहले उर्मिला ने अपने भाई मनोज मालाकार को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी तरह वकील से बात करा दी जाए और उन्हें कार्यालय भेज दिया जाए। उर्मिला ने यह भी कहा था कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहतीं। परिवार ने उस समय इसे सामान्य पारिवारिक विवाद समझा, लेकिन कुछ देर बाद हत्या की सूचना मिलने से सभी स्तब्ध रह गए।
15 वर्षों से तनाव में था दांपत्य जीवन
परिवार के अनुसार, वर्ष 2011 में विवाह के बाद से ही अखिलेश सैनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। उर्मिला ने अलग-अलग समय पर महिला थाना, जूनी इंदौर थाना और भोपाल में शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। हालांकि हर बार आरोपी माफी मांग लेता था और बच्चों के भविष्य को देखते हुए समझौता हो जाता था।
पत्नी के मोबाइल और गतिविधियों पर लगातार रखता था नजर
परिजन का आरोप है कि आरोपी पत्नी के मोबाइल और गतिविधियों पर लगातार नजर रखता था तथा बिना किसी ठोस आधार के उन पर संदेह करता था। इसी वजह से दांपत्य जीवन लंबे समय से तनावपूर्ण बना हुआ था।
जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप
परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई बार उर्मिला को जान से मारने की धमकी देता था। वह कथित तौर पर अपने एक रिश्तेदार के पुराने हत्या के मामले का हवाला देकर कहता था कि हत्या करने पर भी ज्यादा सजा नहीं होती और वह जेल से बाहर आ जाएगा। परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
आरोपी की तलाश में चार विशेष टीमें
एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात के बाद वह पैदल ही मौके से निकला और ऐसे रास्तों का इस्तेमाल किया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे।
हालांकि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में उसकी गतिविधियों के कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उर्मिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, जबकि आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!