सोनम वांगचुक मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी: अस्पताल ले जाना नहीं था मनमाना; केंद्र-दिल्ली सरकार और पुलिस से 3 दिन में मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और डिवीजन बेंच के पूर्व आदेश को देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाना पहली नजर में मनमाना नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि अस्पताल में उन्हें उनकी सहमति के अनुसार उपचार और दवाएं दी जा रही हैं।
अंतरिम राहत देने से किया इनकार
हालांकि, हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को तीन दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार किया और मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को तय की है।
यह याचिका वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की ओर से दायर की गई है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए।
जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई थी पुलिस
दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उनका आमरण अनशन जारी है।
नीटपेपर लीक मामले को लेकर अनशन
सोनम वांगचुक और सीजेपी के प्रतिनिधि 28 जून से नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं।
रात में बनी रणनीति, सुबह हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे वांगचुक को धरना स्थल से हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में रणनीति तैयार की। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का टकराव न हो, इसके लिए पुलिस ने पहले रिहर्सल भी की। शनिवार सुबह पुलिस की टीम जंतर-मंतर पहुंची और सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी वांगचुक को एम्बुलेंस के जरिए सफदरजंग अस्पताल ले गए। कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी से बचने के लिए सफेद चादरों का इस्तेमाल किए जाने की भी चर्चा रही।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!