हाई कोर्ट के जस्टिस आज आएंगे भोजशाला, करेंगे मुआयना: 2 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; सुरक्षा के कड़ेे इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला 24 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर धार आएंगे। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला केंद्रीय पुरातत्व् विभाग के अधीन ऐतिहासिक भोजशाला का इतिहास जानने के लिए परिसर का निरीक्षण करते हुए मुआयना करेंगे। जिला प्रशासन को तय कार्यक्रम की अधिकारीक सूचना मिल गई हैं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस सहित अधिकारियों की डयूटी लगा दी है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे तक न्यायमूर्ति शुक्ला धार पहुंच जाएंगे, सार्किट हाऊस से सीधे वाहनों का काफिला भोजशाला पहुंचेगा। इस दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारी सहित प्रशासन की टीम मौजूद रहेगी।
साथ ही नौगांव स्थित किले में बने म्यूजियम पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। क्योंकि यहां पर भी सालों पुराने अवशेष संरक्षित कर संग्रहालय में रखें गए हैं, जहां पर भी जज का निरीक्षण भोजशाला के बाद हो सकता है।
दरअसल भोजशाला को लेकर वर्ष 2022 में याचिकाकर्ताओ ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका प्रस्तुत की गई थी। जिसमें आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 98 दिन का सर्वे कर 2189 पेजों की सर्वे रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की थी।
जिसके बाद न्यायालय द्वारा सभी पक्षों से सुझाव एवं आपत्तिया बुलाई थी। गत दिनों प्रकरण की सुनवाई के दौरान ही न्यायाधीश ने स्वयं भोजशाला का निरीक्षण करने की बात कही थी, जिसके तहत ही न्यायमूर्ति आज मंगलवार को धार आएंगे।
इधर हिंदू समाज भी प्रति मंगलवार की तरह सुबह के समय भोजशाला में नियमित सत्यांग्रह के लिए एकत्रित होंगे। ऐसे में आज का दिन भोजशाला के लिए अहम दिन साबित होगा। वहीं सभी पक्षों को आपत्ति एवं सुझाव देने के लिए एक अवसर और दिया था, अब प्रकरण की आगामी सुनवाई 2 अप्रैल से शुरु होगी।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!