इस ऐतिहासिक स्थल पर 53 मिनट तक रहे हाईकोर्ट के जज: जानिये किस कारण किया विस्तृत निरीक्षण; क्या मामला है, कब होनी है सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में शनिवार को विजय कुमार शुक्ला (मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, इंदौर खंडपीठ) ने पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। आगामी 2 अप्रैल को प्रस्तावित अहम सुनवाई से पहले इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कड़ी सुरक्षा के बीच किया मुआयना
न्यायाधीश दोपहर 1:52 बजे सीधे भोजशाला परिसर पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच उन्होंने करीब 53 मिनट तक परिसर में रुककर विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।
संरचना, शिलालेख और इतिहास पर ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने भोजशाला के स्तंभों, शिलालेखों और वास्तुकला को ध्यानपूर्वक देखा। साथ ही उन्होंने परिसर के ऐतिहासिक और संरचनात्मक पहलुओं को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किए गए सर्वे और वर्तमान व्यवस्थाओं के बारे में भी अवगत कराया।
ASI सर्वे रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
गौरतलब है कि ASI द्वारा करीब 98 दिनों तक किए गए सर्वे की रिपोर्ट पहले ही हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है और इसकी प्रतियां सभी पक्षकारों को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। 16 मार्च को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पक्षकारों से दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने को कहा था, साथ ही स्थल निरीक्षण की बात भी कही गई थी। उसी क्रम में यह दौरा किया गया है।
2 अप्रैल की सुनवाई अहम
भोजशाला से जुड़े कानूनी विवाद और वैज्ञानिक सर्वेक्षण को लेकर लंबे समय से चल रही बहस के बीच अब इस निरीक्षण के बाद मामला और अहम हो गया है। सभी पक्षों की नजरें अब 2 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में आगे की दिशा तय हो सकती है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!