खबर
Top News

खाकी के हीरो हुए सम्मानित: कमिश्नर ने 29 पुलिसकर्मियों की थपथपाई पीठ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 4:28 pm
शेयर करें:
खाकी के हीरो हुए सम्मानित

बकरीद ड्यूटी में मुस्तैदी, इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी, ट्रैफिक कंट्रोल और ड्रोन ऑपरेशन में उत्कृष्ट काम करने वालों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराधियों पर शिकंजा कसने से लेकर कानून व्यवस्था संभालने, ट्रैफिक जाम में व्यवस्था बनाने, ड्रोन के जरिए तकनीकी निगरानी करने वाले पुलिस के 29 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर उनके कार्यों की सराहना की।

थाना एरोड्रम में दर्ज अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार कर माल-मश्रुका बरामद करने में अहम भूमिका निभाने पर एसआई सुरेंद्र सिंह मेहता, एसआई अविनाश नागर, आरक्षक अरुण घुरैया, कैलाश विश्वकर्मा और आरक्षक प्रदीप रावत को सम्मानित किया गया।

वही बकरीद त्योहार के दौरान संवेदनशील इलाके में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर थाना खजराना के प्रधान आरक्षक मेहमूद खान और आरक्षक एंदल गुर्जर को पुरस्कृत किया गया।

थाना एमजी रोड में दर्ज अपराध में अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर प्रधान आरक्षक दिनेश तिवारी और आरक्षक रोहित पाराशर को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार दिया गया।

थाना छत्रीपुरा में चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और मश्रुका बरामद करने पर प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र पाठक, आरक्षक भूपेंद्र सिंह और आरक्षक धर्मेंद्र सिंह सोनगरा को सम्मानित किया गया।

संगठित गिरोह के फरार इनामी आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर अपराध शाखा के टीआई नीरज कुमार मैढ़ा, एसआई ओमप्रकाश तिवारी, एएसआई विजय चौहान, प्रधान आरक्षक हृदेश शर्मा, आरक्षक प्रमोद तोमर, आरक्षक राहुल यादव और आरक्षक रौनक सिंह को सम्मान मिला।

इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, तकनीकी पुलिसिंग और खेल जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सम्मानित कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

खेल मैदान में भी चमकी खाकी
अपराध शाखा की प्रधान आरक्षक बबली खाकरे को हरियाणा में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग ने खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिला कर्मी की सराहना की।

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले पुलिसकर्मियों को भी कमिश्नर ने सम्मानित किया। सउनि विवेक त्रिपाठी को गीता भवन चौराहे पर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, सउनि ओमपाल यादव को स्टार चौराहे पर प्रभावी व्यवस्था, प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी को पलासिया चौराहे पर सुचारू यातायात संचालन और महिला आरक्षक अंगूरबाला रावत को गंगवाल क्षेत्र के नो-एंट्री प्वाइंट पर उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए पुरस्कृत किया गया।

ड्रोन यूनिट ने दिखाई तकनीकी ताकत: तकनीकी पुलिसिंग में अहम योगदान देने वाली ड्रोन यूनिट को भी विशेष सम्मान मिला। ड्रोन संचालन और तकनीकी सहायता के लिए सूबेदार सोनीली मौर्य, महिला आरक्षक निकिता अहिरवार, महिला आरक्षक अंजली तिवारी, महिला आरक्षक भावना सूर्यवंशी और आरक्षक राघवेंद्र को सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

7 minutes ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

13 minutes ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

20 minutes ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

25 minutes ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

33 minutes ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

35 minutes ago
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

39 minutes ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

about 1 hour ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
आंख में कुछ शर्म बची है
Top News

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

about 1 hour ago
नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव
Top News

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

about 1 hour ago
चालानी कार्रवाई पर सवाल
Top News

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

about 1 hour ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

about 2 hours ago
वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन
Top News

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

about 2 hours ago
MP में बिजली कटौती पर बवाल
Top News

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

about 2 hours ago
CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी
Top News

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago
महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट
Top News

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

about 3 hours ago
ऑनलाइन ठगी के दो मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

about 3 hours ago
जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!