महामहिम करेंगी इस प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना: दो दिवसीय दौरा इस दिन से होगा शुरू; सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन अलर्ट मोड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 जून को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी। वहीं 19 जून को वे सिकल सेल जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर खंडवा जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से ओंकारेश्वर क्षेत्र में व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के भी शामिल होने की संभावना है।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 और 19 जून को मध्यप्रदेश दौरा प्रस्तावित था, जिसमें इंदौर और बड़वानी में कार्यक्रम निर्धारित थे, लेकिन अंतिम समय में वह दौरा निरस्त हो गया था।
जानकारी के अनुसार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी संभावित बताई जा रही है।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। ओंकारेश्वर और खंडवा में सुरक्षा, यातायात और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि राष्ट्रपति भवन की ओर से कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा और अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!