इसलिये गहराया ऊर्जा संकट: प्रधानमंत्री बोले- हालात संभाल रहे; अफवाहों से रहें दूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख केंद्र
प्रधानमंत्री ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में यह युद्ध चल रहा है, वह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत अपने मजबूत वैश्विक संबंधों और पिछले एक दशक में विकसित क्षमताओं के बल पर इस चुनौती का डटकर सामना कर रहा है।
अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, जो देश के हित में नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सजग रहें और किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। सरकार समय-समय पर जो भी जानकारी दे रही है, उसी के आधार पर निर्णय लें।
वैश्विक हालातों पर चिंता
प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल भरा रहा है। कोविड-19 महामारी के बाद उम्मीद थी कि दुनिया तेजी से विकास की ओर बढ़ेगी, लेकिन लगातार युद्ध और संघर्ष की स्थितियों ने हालात को जटिल बना दिया है।
खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा
पीएम मोदी ने खाड़ी देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर संभव सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि देशवासियों के सहयोग और सामूहिक शक्ति से भारत इस चुनौतीपूर्ण दौर से भी सफलतापूर्वक बाहर निकल जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!